भाजपा सरकार में महिलाएं और मीडिया कर्मी सुरक्षित नहीं: गीता कोड़ा

संतोष वर्मा

चाईबासा: विधायक गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार चाईबासा के कांग्रेस भवन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार और प. सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने पचास किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

विधायक गीता कोड़ा और मधु कोड़ा की पार्टी जय भारत समानता पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और मंच से विधायक गीता कोड़ा और मधु कोड़ा ने अपनी पार्टी जय भारत समानता पार्टी के कांग्रेस में विलय की विधिवत घोषणा भी कर दी।

जबकि मधु कोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी की एकमात्र विधायक गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हो चूँकि हैं, तो मैं भी तन- मन से कांग्रेस के साथ हूँ, और एक कैडर के रूप में यहां शामिल हुए है।

विधायक गीता कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने और उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय हो जाने से कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह दिखा, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और नेता पूरे जोश के साथ कोड़ा दंपति का बखान करते दिखे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार भी इतने उत्साहित दिखे कि उन्होंने घोषणा कर दी कि 2019 में केंद्र और राज्य में हर जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा पर आरोप लगाते हुए अजय कुमार ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बदल गया है, भाजपा अब केवल सपना दिखा कर और जुमलेबाजी कर लोगों को बेवकूफ बना रही है।

विधायक गीता कोड़ा ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा, गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार में अब महिलाएं और मीडिया के लोग भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं, कानून का डर दिखाकर भाजपा की सरकार अपने विरोधियों को चुप करा रही है। पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने भी भाजपा पर निशाना साधते कहा कि भाजपा की राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, कोल्हान का विकास रूक गया है, लेकिन भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मालामाल हो रहे हैं, बालू और मिट्टी पर भाजपा सरकार ने रोक लगा दिया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More