रांची: मलयाली एसोसिएशन के गोल्डन जुबली समारोह के भव्य समापन के तहत कई रंगारंग कार्यक्रम आहूत किये गये। रविवार को इस बाबत फोटो सेशन का आयोजन किया गया। इस बाबत सभी सदस्यों ने उत्सव को कैमरे में कैद करने के लिहाज से बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। एसोसिएशन के मेंबर्स ने कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी। केरल से आए चंदामेल्लम व सिकरिमेला समूह अपने ग्रुप और सोलो प्रोग्राम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि एसोसिएशन के लिए गोल्डेन जुबली का उत्सव मनाना गर्व की बात है।
राज्यपाल ने एसोसिएशन के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। दोपहर बाद एसोसिएशन के सदस्य और प्रतिभाशाली बच्चों का से परिचय कर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर बिरसा शिक्षा निकेतन, जगन्नाथपुर को एसोसिएशन की ओर से सहायता प्रदान की गई तथा केरली स्कूल के आर्थिक रूप से पिछड़े 5 बच्चों -अनमोल कुमार राम, पियूष मालाकार, आदित्य रिदम, रियाल कुमार और रोहन कुमार को आर्थिक सहायता दी गई। उसके बाद एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री के जॉय ने राष्ट्रपति को और शॉल और मोमेंटो भेंट कर उनका उन्हें सम्मानित किया। देर शाम केरल के अनिगेल कलाकेन्द्रम कैलिकाट्ट ने अपने भव्य प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। रात मे पटाखे जलाकर लोगों ने समारोह को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम के दौरान मलयाली एसोसिएशन के प्रेसिडेंट के जॉय, वाइस प्रेसिडेंट फिलिप मैथ्यू,एस सोमसेखरन, जनरल सेक्रेट्री सुकुमारन नायर सहित मीडिया कनवेनर जीके नायर उपस्थित रहे।