Giridih News : हरिचक में दर्दनाक घटना: युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

हरिचक में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रकाश दास के रूप में हुई है। घर में विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के हरिचक में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक की पहचान हरिचक निवासी टुपलाल दास के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास के रूप में की गई है।

घर में विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका

घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार घर में विवाद होने के बाद युवक द्वारा यह चरम कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक पेंटिंग का काम करता था, दो बच्चे पीछे छोड़ गया

बताया गया कि मृतक पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना ने पूरे गाँव में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More