Giridih News: चुंगलो पैक्स में नाबार्ड टीम का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के चुंगलो पैक्स में गुरुवार को नाबार्ड, रांची के मुख्य महाप्रबंधक दीप माला घोष एवं सहायक प्रबंधक निखिल गोटे-फोटे के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैक्स के गतिविधियों से परिचित हुए। इस दौरान धान अधिप्राप्ति, जमा वृद्धि योजना, पीडीएस केंद्र, सीएससी मोबाइल वैन, कोल्ड स्टोरेज, एम.टी. गोदाम सहित तमाम योजनाओं को देखा और सभी संचालित योजनाओं से संतुष्ट हुए।
उपस्थित महिलाओं द्वारा एस.एच.जी. दुकान, स्वराज प्रशिक्षण केंद्र, ब्याज मुक्त ऋण की मांग नाबार्ड महाप्रबंधक से रखी गई। इस पर नाबार्ड से इस कार्य के लिए सहमति मिली। बैंक सचिव द्वारा बताया गया कि पैक्स में डाटा इंट्री कार्य प्रगति पर है और मांग कर कहा गया कि पैक्स में ई.के.सी.सी. एवं डी.बी.टी. महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा जाए, जिससे सभी किसान जुड़ सकें।
दौरा के क्रम में नाबार्ड द्वारा निर्मित रांगा माटी साप्ताहिक हाट शेड का भी निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में डी.डी.एम. आशुतोष प्रकाश, मुखिया पति रंजीत मंडल, मनोज पांडेय, पैक्स प्रबंधक गोपाल मंडल, दिनेश मंडल, उप मुखिया रंजू देवी, अनिल सिंह, भुनेश्वर मंडल, रीना देवी, रीता देवी, जानकी देवी, रेखा देवी, शांति देवी, वीरेंद्र वर्मा, मो. इमरान अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।


