Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने एकादशी के पावन अवसर पर बाबा झारखंडधाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: एकादशी की पावन संध्या पर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विमल कुमार झारखंडधाम स्थित बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दरबार में जाकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में अमन-चैन, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
एसपी अपने क्षेत्रीय दौरे के क्रम में कई जगहों से होते हुए मंदिर पहुँचे। गर्भगृह में उन्होंने भगवान शिव की विधिवत आराधना की और आरती भी उतारी। पूजा के दौरान मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी नरेश पंडा, रंजन पंडा, प्रदीप पंडा और सुरेश पंडा समेत अन्य पुजारियों ने ढोल-करताल बजाकर बाबा भोलेनाथ की स्तुति की, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
इस विशेष पूजा में एसपी के साथ कई महिला श्रद्धालु भी सम्मिलित थीं। उनके साथ पूजा में शामिल होकर महिलाओं ने गर्व और आनंद की अनुभूति की।
इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने एसपी से मंदिर के मुख्य मार्ग और परिसर में हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इस पर एसपी डॉ. विमल कुमार ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही एसडीएम के माध्यम से उचित कार्रवाई करवाएंगे।
एसपी के साथ हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा, परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार, नारायण वर्मा, दिनेश पासवान समेत कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


