Giridih News: मधुबन में एसडीओ की अध्यक्षता में अपशिष्ट प्रबंधन पर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

गिरिडीह के मधुबन गेस्ट हाउस में एसडीओ डुमरी की अध्यक्षता में जैन धर्मशालाओं व ट्रस्टों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के मानकों के अनुरूप ग्रे-वाटर, ठोस एवं गीले अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

गिरिडीह: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी की अध्यक्षता में मधुबन गेस्ट हाउस में स्थानीय जैन धर्मशाला, ट्रस्ट एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से Grey Water Management तथा Solid Waste Management से संबंधित तैयारियों, वर्तमान व्यवस्था एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई। 

बैठक में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, धनबाद के क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा Grey Water के समुचित प्रबंधन तथा Solid एवं Wet Waste के पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरणीय मानकों एवं सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा…

अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी द्वारा बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से उनके परिसरों में Grey Water एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर वर्तमान में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान अपशिष्ट के संग्रहण, पृथक्करण, निस्तारण तथा जल निकासी की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई। 

अनुमंडल प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी, वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना आवश्यक है। संस्थाओं को अपने-अपने परिसरों में गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, Grey Water का उचित प्रबंधन तथा अपशिष्ट के निर्धारित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समन्वित प्रयास पर जोर…

बैठक में प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटांड़, अंचल अधिकारी, पीरटांड़, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, धनबाद के क्षेत्र पदाधिकारी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More