Giridih News: साहू समाज भवन में कांवड़िया सेवा शिविर का अध्यक्ष बालगोविंद ने किया उद्घाटन

गिरिडीह के साहू समाज भवन परिसर में जिला तैलिक साहू सभा द्वारा कांवड़िया सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू एवं महासचिव धर्म प्रकाश की उपस्थिति में शुरू हुए इस शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का उत्तम प्रबंध किया गया है।

गिरिडीह: जिला तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में साहू समाज भवन परिसर में कांवड़िया सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू एवं महासचिव धर्म प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू ने कहा कि हमारा समाज सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहता है l इसी कडी में यह शिविर लगाया गया l महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारा स्लोगन है जरूरत के मुताबिक सेवा कार्य l अभी सावन के महीना में कावरियों का सेवा की जरूरत थी इसलिए शिविर लगाया गया l शिविर में कांवड़ियों के लिए विश्राम, पेयजल,  एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सभा के सदस्यों ने कहा कि सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना समाज के लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हरगोरी साहू अरुण कुमार साव प्रदीप कुमार साव . शिव कुमार गुप्ता अभय सहा मनीष गुप्ता जयकिशन नीरज साहा विकाश साव श्याम सुन्दर गुप्ता उज्ज्वल साव तैलिक साहू सभा के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने तथा श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More