Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना

सरिया: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार सरिया प्रखंड सह अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगे कीं।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से किसानों को भारी वर्षा से हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा, 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान की राशि का अविलंब भुगतान, क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल की बेहतर व्यवस्था तथा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का शीघ्र भुगतान सहित अन्य कई मांगें शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिया मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल जी ने की, जबकि संचालन कोयरीडीह मंडल अध्यक्ष नरेश रजक जी ने किया।
मौजूद प्रमुख नेता प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रजनी कौर जी जिला मंत्री रीता प्रसाद माथुर जी वरिष्ठ भाजपा नेता नकुल मंडल, हरिहर मंडल, बबलु मंडल सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, सतीश मंडल, पवन मंडल, वार्ड पार्षद मंजू देवी, केदार मोदी, अशोक राणा सहित शिवधन मंडल, चिंतामणि मंडल, रघु मंडल, सुरेश पासवान, हरिहर यादव, मितलाल यादव, दिलीप मोदी, संतोष यादव, विजय मंडल, केदार साव, डुगलाल महतो, रामदेव ठाकुर, अनिल शर्मा, अमरनाथ सिंह, लक्ष्मण मंडल आदि।
धरने में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात की और झारखंड के महामहिम राज्यपाल के नाम मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन भी मांगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


