GIRIDIH NEWS: जिला सांसद प्रतिनिधि ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन 

उक्त संबंध में जिला सांसद प्रतिनिधि  दिनेश यादव ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण केंद्रीय महिला विकास मंत्री  सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के अनुशंसा पर किया गया है। इस भवन से यहां के स्थानीय ग्रामीणों को कई तरह से लाभ प्राप्त होगी।

गिरिडीह: गांव प्रखंड के साथ पंचायत में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन मंगलवार को कोडरमा सांसद के जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया भवन का निर्माण लगभग 15 लख रुपए की लागत से सैल सीएसआर के सौजन्य से कराया गया है। उक्त संबंध में जिला सांसद प्रतिनिधि  दिनेश यादव ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण केंद्रीय महिला विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के अनुशंसा पर किया गया है। इस भवन से यहां के स्थानीय ग्रामीणों को कई तरह से लाभ प्राप्त होगी।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, गांवा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, श्रीराम यादव,मुखिया प्रियंका कुमारी, बीरेंद्र यादव, धर्मेन्द्र यादव,बबलू साहा, विशाल राणा,राजेश तूरी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More