Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर बगोदर-सरिया में झंडोत्तोलन का समय तय, सुबह 8:45 बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है। 15 अगस्त को कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 8:45 बजे अनुमंडल पदाधिकारी के गोपनीय शाखा कार्यालय, बगोदर से होगी। इसके बाद बगोदर प्रखंड कार्यालय, थाना और अनुमंडल कार्यालय में निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया जाएगा।

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को अनुमंडल पदाधिकारी के गोपनीय शाखा कार्यालय, बगोदर में सुबह 8:45 बजे, प्रखंड कार्यालय बगोदर में 9 बजे, बगोदर थाना में 9:20 बजे तथा अनुमंडल कार्यालय बगोदर-सरिया में 9:30 बजे झंडोत्तोलन होगा।

इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 9:45 बजे, प्रखंड कार्यालय सरिया में 10 बजे, वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय में 10:15 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय सरिया में 10:30 बजे, सरिया थाना में 10:45 बजे तथा सरिया स्टेडियम में सुबह 11 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। अनुमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित कार्यालयों एवं संस्थानों के प्रधानों को निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More