Giridih News: सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस

गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स में 7 अगस्त 2026 को विश्व स्तनपान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। नर्सिंग शपथ के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर, भाषण और रंगोली के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

गिरिडीह: सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स,गिरिडीह में 7 अगस्त 2026 को विश्व स्तनपान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय था— “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और मजबूत बनाएं।”

कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग शपथ के साथ हुआ। इसके बाद पोस्टर प्रस्तुति, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्तनपान तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्व के प्रति अपनी ज्ञान, रचनात्मकता और जागरूकता का प्रदर्शन किया।

फैकल्टी सदस्यों ने मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व एवं लाभों पर प्रकाश डाला तथा समाज में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजकों के सक्रिय सहयोग और सहभागिता की सराहना की।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More