Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन

गिरिडीह: गुरु पूर्णिमा उत्सव आज रेड क्रॉस योग केंद्र में धूमधाम से मनाया गया। गीत-संगीत के बीच योग कक्षा के शिष्यों ने योग गुरु अरिंदम घोषाल व हास्य योग गुरु अरविंद कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया। पुष्प वर्षा और दिव्य आरती के बीच आयोजित गुरु सम्मान समारोह में सभी शिष्यों ने बारी-बारी से दोनों गुरुओं का मुंह मीठा कराया व सप्रेम उपहार भेंट किया। इस दौरान योग गुरु अरिंदम घोषाल ने योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का टिप्स देते हुए नकारात्मक लोगों से दूर रहने की सलाह दी। वहीं अपने संबोधन में हास्य योग गुरु अरविंद कुमार ने हास्य योग के माध्यम से तन व मन दोनों को स्वस्थ्य रखने की बात करते हुए क्रोध पर नियंत्रण के कई टिप्स दिए। गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, प्रभात खेतान, गुड्डी भारती, पिंकी खेतान, सोनम सेठ, ज्योति तरवे, पिंकी साहा, पवन खंडेलवाल, मीरा साहू, अंजू अग्रवाल, रश्मि तरवे, विष्णु शर्मा, सुलेखा बसईवाला, सुमन बसईवाला, शंभु चौधरी, कविता बर्णवाल, अनुपमा गुप्ता, रूबी सिंह, आशा देवी, रामविलास सिंह, ज्योति चंद्रा, आराधना व मधु देवी आदि ने अहम भूमिका निभाई।

