Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर

गिरिडीह: वेज फेड से संबंधित सरकारी समिति एफपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम जमुआ के चुंगलो पैक्स में रविवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत किसानों को किट देकर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के पचास से अधिक किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक भुनेश्वर मंडल ने कृषि से जुड़े बागवानी के विषय में बताया कि किसान अपने खेतों में ऑर्गेनिक खेती कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं और अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। खासकर सब्जी की खेती के बारे में आय बढ़ाने के कई प्रकार के टिप्स दिए गए। साथ ही दुधारू पशुपालन के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
पैक्स अध्यक्ष मनोज पांडे ने किट वितरण के दौरान कहा कि इस किट का इस्तेमाल कृषि कार्य में करें, जिससे खेती करने में काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही सभी किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 400 रुपये की राशि भेजी जाएगी।
कार्यक्रम में मुखिया विकास मंडल, गोपाल मंडल, अनिल सिंह, मोहन मंडल, अनीता देवी, ललिता देवी, मीना देवी, हीरामन राम, हेमराज मंडल, गोवर्धन मंडल, दिलीप रजक, मुरली वर्मा, पार्वती देवी सहित कई किसान मौजूद थे।


