Giridih News: छोटकी खरगडीहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

बाइक रैली के रूप में निकली इस यात्रा में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

बेंगाबाद: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देशभक्ति के माहौल को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को छोटकी खरगडीहा में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पंचायत सचिवालय, छोटकी खरगडीहा से हुआ, जिसे कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई पूरा चौक व विभिन्न गांवों के द्वारों तक पहुंची और देशभक्ति नारों के साथ संपन्न हुई। बाइक रैली के रूप में निकली इस यात्रा में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद कुशवाहा ने की, जबकि संचालन महेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, महामंत्री भागिरथ प्रसाद साव, मितनरायण वर्मा, रितलाल प्रसाद वर्मा, बासुदेव पंडित, गोपाल सिंह, दिनेश कुमार, गणेश यादव, रामचन्द्र यादव, गणेश प्रसाद कुशवाहा, अरूण कुमार वर्मा, नागेश्वर यादव, लालजित साव, आनंद राय, दशरथ प्रसाद वर्मा, कैलास यादव, सुजित कुमार, संदीप दुबे, शतीश कुमार, सुनीता देवी, कुमारी अनुराधा, रीता देवी, कुमारी प्रतिमा स्वराज, कंचन देवी, मदन यादव, भुनेश्वर सिंह, मेघलाल पंडित समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने आजादी के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान पर प्रकाश डालते हुए सभी से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More