Giridih News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, बुलंद हुआ “वीर शिबू अमर रहें” का नारा

इस दौरान झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा "वीर शिबू अमर रहें" के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

गिरिडीह: बेंगाबाद प्रखंड के धुमाडीह गांव में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा “वीर शिबू अमर रहें” के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू ने की। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन शोषित, पीड़ित, वंचित और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा। उन्हीं की बदौलत आज झामुमो की जड़ें पूरे झारखंड में मजबूत हैं।

प्रखंड सचिव खुर्शीद अनवर हादी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन दिवंगत नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और उनके सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष के पथ पर एकजुट होकर चलने का संकल्प लेता है।

श्रद्धांजलि सभा में नरसिंह नारायण देव, नीलकंठ मंडल, मोहम्मद सिराज, फखरूद्दीन, भुटारी मियां, सुधीर रजवार, सुरेंद्र सोरेन, डिस्को मंडल, बासुदेव महतो, विपिन सिंह, मोहम्मद अयूब, गुड्डू शेख, मंजु मरांडी, बिंदुलाल मरांडी, अमर दास, सुखदेव दास, सहदेव मुर्मू समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन व्रत और शिबू सोरेन के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More