Giridih News: झामुमो गांडेय प्रखंड कमेटी ने दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

इस क्रम में झामुमो जिला महासचिव महालाल सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ पुरजोर आंदोलन किया था, उनकी आंदोलन से प्रेरित होकर गांडेय के कई लोगों ने उनका साथ दिया था।

गिरिडीह: गांडेय  प्रखंड स्तरीय   झामुमो कार्यालय में गुरुवार को कार्यक्रम  आयोजन करके झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई । 

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने क्रमवार रुप से  स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दिया । पुनः सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस क्रम में झामुमो जिला महासचिव महालाल सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ पुरजोर आंदोलन किया था, उनकी आंदोलन से प्रेरित होकर गांडेय के कई लोगों ने उनका साथ दिया था। स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के लिए भी आदोलन किया था।

मौके पर चांदमल मरांडी, मो शब्बीर अंसारी, अरुण पाठक, रितेश पाठक, भैरव प्रसाद वर्मा, नवीन वर्मा, अशोक सोरेन, मो हाफिज, अनिल टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More