Giridih News: बदवारा में दिसोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई
4-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के बदवारा गांव में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के यह कार्यक्रम मुखिया प्रतिनिधि रघुनन्दन कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों से लोग उपस्थित हुए।पुरोधा, आदिवासी समाज के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिसोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जहां उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के योगदानों को याद कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंच और सभा परिसर “जब तक सूरज चांद रहेगा, शिबू सोरेन का नाम रहेगा”, “शिबू सोरेन अमर रहें” जैसे नारों से गूंजता रहा। उपस्थित जनसमूह ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक नेता थे, बल्कि वे आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे।
मुखिया प्रतिनिधि रघुनन्दन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा, “दिसोम गुरु का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में जो भूमिका निभाई, उसे भुलाया नहीं जा सकता। आज का यह कार्यक्रम हमारे कृतज्ञता का छोटा सा प्रतीक है।”
इस श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बास्के, वरिष्ठ ग्रामीण परमेश्वर बेसरा, साहेबराम बास्के, लाला बेसरा, सुजीत कुमार, मानिलाल बास्के, सोहन बास्के समेत सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक बना दिया।
सभा के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि दिसोम गुरु के सपनों के झारखंड को बनाने के लिए वे सामाजिक न्याय, समता और भाईचारे की राह पर चलते रहेंगे।


