Giridih News: नईटांड से 135 श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज रवाना, पैदल देवघर पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के बदडीहा-1 पंचायत के नईटांड गांव से सनातनी एकता युवा कांवरिया संघ के 135 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। कांवर यात्रा की शुरुआत गांव स्थित बजरंगबली एवं दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई।
श्रद्धालुओं ने बताया कि सुल्तानगंज में पवित्र गंगा में स्नान-ध्यान कर जल भरेंगे और पैदल देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
कांवरिया जत्थे में प्रदीप कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार, राजेंद्र शर्मा, सचिन कुमार, शिक्षक होरिल प्रसाद, राजेश विश्वकर्मा, मनीष कुमार, इंद्रदेव कुमार, धनंजय कुमार, संजय कुमार, नंदकिशोर कुमार, सुबोध कुमार, फालेश्वर वर्मा, नीतू कुमारी, रविना कुमारी, प्रभा वर्मा, चमेली देवी, शांति देवी और सीमा वर्मा समेत 135 श्रद्धालु शामिल हैं।


