सड़क मार्ग की हुई मापी, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

द्वारपहरी(गिरिडीह): वर्षों से उपेक्षित द्वारपहरी से करमाटांड भाया पेशम सड़क मार्ग का पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग की काली करण की स्वीकृति मिलते ही सर्वे सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अंचल कार्यालय बिरनी हरकत में आ गई है। अतिक्रमणकारियों में हडकम्प मच गया है। बुधवार को अंचल कार्यालय बिरनी द्वारा द्वारपहरी का सर्वे नक्शा के साथ सर्वे सड़क मार्ग की सरकारी अमीन द्वारा मापी कराया गया। जिसमें सरकारी अमीन के साथ मुख्य रूप से हल्का राजस्व कर्मचारी भुदैव राय मौजूद थे। राजस्व कर्मचारी भुदैव राय ने कहा कि सड़क मार्ग की स्वीकृति के साथ ही किसी अज्ञात ग्रामीण द्वारा मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र रांची में शिकायत दर्ज किया है कि द्वारपहरी में सर्वे सड़क मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर वर्तमान में रैयती जमीन आवागमन किया जा रहा है। वर्तमान में संचालित रैयती सड़क मार्ग भी अतिक्रमण कर दिया गया है। अगर सर्वे सड़क मार्ग को छोड़कर वर्तमान सड़क मार्ग पर सड़क का निर्माण किया जाता है तो कई परिवार घर से बेघर हो जाएँगे। इसके लिए सड़क निर्माण से पूर्व सर्वे सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराकर सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाए। जिससे गरीब बेघर होने से भी बच जाएंगे और सड़क मार्ग का निर्माण भी हो जाएगा। उसी को लेकर यह मापी करवाया जा रहा है। जिसमें अतिक्रमण की चपेट में कई व्यवसायियों का मकान व दुकान है। फिलहाल अभी मापी कराया जा रहा है। मापी के बाद अतिक्रमणकारियों को सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया जाएगा। बावजूद अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो शक्ति से पेश आया जाएगा। और सर्वे सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। क्योंकि सर्वे सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का सर्वोच्च न्यायालय से भी शक्त आदेश जारी किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More