गर्मी में गैस और अपच से परेशान हैं? पुदीना दे सकता है राहत, जानिए फायदे

गर्मियों के मौसम में गैस, अपच, अम्लता और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में पुदीना एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने वाले इसके औषधीय गुण लंबे समय से आयुर्वेद में महत्वपूर्ण माने जाते रहे हैं। यह बात आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एस.एस. गौरी ने कही।
भारत की विज्ञान-आधारित आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड की ओर से शहर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुदीना के औषधीय गुणों और स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक और प्राकृतिक स्वास्थ्य समाधानों के प्रति जागरूक करना था।
डॉ. गौरी ने बताया कि पुदीना में एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो विशेष रूप से गर्मियों में शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में पुदीना को पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी औषधीय जड़ी-बूटी माना गया है और इसका उपयोग हजारों वर्षों से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पुदीना में मौजूद मेंथॉल पाचन के लिए जरूरी एंजाइमों को सक्रिय करता है। इसके साथ ही यह पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, जिससे गैस, अपच, पेट दर्द, ऐंठन और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
कार्यक्रम में डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर-मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोग प्राकृतिक एवं सुरक्षित स्वास्थ्य विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि बाजार में उपलब्ध कई एंटासिड रासायनिक तत्वों पर आधारित होते हैं, जबकि पुदीना आधारित आयुर्वेदिक उत्पाद प्राकृतिक विकल्प प्रदान करते हैं। डाबर का ‘पुदीन हरा’ ब्रांड करीब 100 वर्षों से लोगों के बीच लोकप्रिय है और गैस, अपच, अम्लता तथा पेट दर्द जैसी समस्याओं में उपयोग किया जाता रहा है।
कंपनी के अनुसार, पुदीन हरा टैबलेट, लिक्विड, पाउडर और फिज जैसे विभिन्न स्वरूपों में उपलब्ध है, जिसमें पुदीना सत्व प्रमुख घटक के रूप में शामिल है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मियों के दौरान पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपाय अपनाने की भी सलाह दी।


