राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा के साक्षात रूप थे : निसार खान

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि ” शहादत दिवस ” के रूप में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस के जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा के सक्षात रूप थे । सत्य अहिंसा और प्रेम का आधार लेकर अंग्रेजी सत्ता से जूझनेवाले अंग्रेजी सत्ता भी कांपती थी ।
प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाह ने कहा कि जनता के बीच रहकर सादा जीवन, उच्च विचार कायम किया । प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह ने कहा कि मराठी में एक कथन है ‘ मरावे परी कीर्ति रूपी उरावें ‘ इसका अर्थ है मृत्यु के बाद भी अपनी कीर्ति के बल पर वे आज भी अमर हैं । मौके पर प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, सुनिल सिंह राठौर, मकसूद आलम, कजरू साव, इकबाल रजा नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, सुनिल कुमार ओझा, सदरूल होदा, नौशाद आलम, ओमप्रकाश गोप, आरिफ अंसारी, भैया असीम कुमार, अनिल कुमार भुईंया, पंचम पासवान, सैयद अशरफ अली, जुबैर खान सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, दिलीप कुमार रवि, उपेन्द्र कुमार राय, अजित कुमार सिंह, अमृतेष रंजन, कैलाश पति देव के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।


