डोमचांच में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर खाक

गिरिडीह के बरमसिया गांव में मरीज को खटिया पर ले जाते ग्रामीण
सड़क के अभाव में मरीज को खटिया पर ले जाते ग्रामीण
डोमचांच थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई, जिससे सोफा-पलंग सहित कई सामान जल गए और हजारों रुपये का नुकसान हुआ।

कोडरमा : डोमचांच थाना अंतर्गत जयनगर रोड स्थित एक मकान में सुबह अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने को लेकर वीणा रानी मिश्रा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण उनके घर में आग लगी है। आग लगने से 50 हज़ार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि आग लगने के कारण घर में सोफा पलंग कुर्सी आदि सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं मौके पर दमकल वाहन भी पहुंचा। हालांकि इस घटना में रूम में रखे कई तरह के सामान जलकर खाक हो गए।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More