जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में शामिल हुए झारखंड के वित्त मंत्री
-1024x614.jpeg)
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने परिषद की बैठक में भाग लिया। बैठक में टैक्स स्लैब को पुनः निर्धारित करने और विभिन्न वस्तुओं पर कर दर तय करने पर चर्चा की गई।
नई दिल्ली/रांची: वित्त मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय माल एवं सेवा कर परिषद (GST Council) की 56वीं बैठक आज से दिल्ली में शुरू हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं। बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
झारखंड की ओर से राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने परिषद की बैठक में भाग लिया। बैठक में टैक्स स्लैब को पुनः निर्धारित करने और विभिन्न वस्तुओं पर कर दर तय करने पर चर्चा की जा रही है।
राज्य सरकार की ओर से झारखंड ने जीएसटी ढांचे में बदलाव की आवश्यकता और राज्यों के राजस्व को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर जोर दिया। वित्त मंत्री किशोर ने प्रदेश सरकार की नीतियों और सुझावों को परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।


