बिजली खंभे से टकराया अनियंत्रित टेंपो, 1 की मौत, 4 घायल
चतरा: जिले के बड़की मंदिर के पास आज अनियंत्रित होकर एक टेंपो चालक ने बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 वर्षीय महेश भारती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने मुकेश भारती के अलावे दो वर्षीय बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है।
हादसे में घायल चेता भुइयां सहित मोहन भुइयां का इलाज चतरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी वहीं के दुबे लॉज के रहने वाले हैं। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंपों पर सवार लोग लड़का देखने हंटरगंज जा रहे थे, कि बड़का मंदिर के पास टेंपो चालक समीर ने नियंत्रण खो दिया व उसने वाहन को बिजली के एक खंभे में टक्कर मार दी। ऑन द स्पाॅट 8 साल के महेष भारती से दम तोड़ दिया, जबकि बाकी घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी, कि खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया था।


