विस चुनाव पर बीएलओ- बीडीओ- सीओ की बैठक

चान्हो: प्रखंड सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार बीएलओ व सुपरवाइजर की बैठक विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बाबत जिला उप- निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अंचल अधिकारी मौजूद थे। सभी बीएलओ से निर्वाचन की तैयारियों संबंधित हर बिंदू पर समीक्षा की गई। इस बाबत चार बूथों के भवन परिवर्तन के अलावे 9 बूथों की मरम्मत की बातों पर चर्चा की गई। बूथ नंबर 50 की बीएलओ आंगनबाड़ी सेविका लक्षो देवी सेवानिवृत्त हो चुकी है, उनके जगह पर नए बीएलओ का चुनाव करना है। बूथ संख्या 74 बेजांग सामुदायिक भवन, बूथ संख्या 45 मदई, बूथ संख्या 118 चैड़ा, बूथ संख्या 54 अंबा टोली, 83 मधुकम के भवन परिवर्तन का प्रस्ताव आया है। बैठक में श्रीमती मीणा ने विस्तार से मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम में सुधार करने एवं जो मृत या पलायन कर गए मतदाताओं के नाम सूची से हटाने संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा सभी बीएलओ स बूथवार चर्चा की गई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More