निकाय चुनाव में दलीय दखल पर सवाल, आयोग से संज्ञान लेने की मांग

रांची : पूरे राज्य में नगर निगम चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार गैर राजनीतिक दलीय अर्थात उम्मीदवार स्वतंत्र रूप से अपना नामांकन कर सकते हैं लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का उल्लंघन कर दलीय आधार पर उम्मीदवार की समर्थन की घोषणा की जा रही है जो की संवैधानिक व्यवस्था के ठीक विपरीत है।
चुनाव दलीय आधार पर ही अगर चुनाव करना होता तो चुनाव आयोग इस तरह का निर्देश देता लेकिन राजनीतिक दल इस चुनाव को हाईजैक कर दलीय आधार पड़ करने पर तुले है इस पर राज्य निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।
कई दल तो अनुशासन का चाबुक चला करके उम्मीदवारों को बंधुआ मजदूर बना रहे जो कि सरासर मतदाता को भ्रमित कर रहे हैं। अखिल भारतीय का महासभा रांची जिला अध्यक्ष प्रवक्ता झारखंड प्रदेश शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि त्वरित गति से राज्य निर्वाचन आयोग को उपरोक्त बातों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है जिससे कि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे साथ-साथ उन्होंने बताया कि नामांकन के वक्त पार्षद से लेकर के मेयर चुनाव लड़ने वालों का खर्च का भी विवरण मांगा जाए और राज्य निर्वाचन आयोग जिला निर्वाचन आयोग को उनके खर्च का सही-सही मूल्यांकन करने के लिए वीडियो ग्राफी भी करना चाहिए जिससे कि स्वस्थ और मर्यादा पूर्वक चुनाव संपन्न हो सके।


