जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क

कोडरमा के तिलैया शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने झंडा चौक और स्टेशन रोड सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों से समर्थन मांगा।

कोडरमा: तिलैया शहर के झंडा चौक, स्टेशन रोड समेत सभी प्रमुख इलाकों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा।

उन्होंने समर्थकों के साथ स्थानीय व्यापारियों व दुकानदारों से मुलाकात कर शहर के विकास को लेकर अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शहर के सौंदर्यीकरण, सड़कों की बेहतर व्यवस्था तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने का भरोसा दिया।

गौरतलब है कि संतोष यादव नगर परिषद झुमरी तिलैया के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर अपने भावी विकास विजन से अवगत कराया और समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने पर पूरे नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य किए जाएंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों के बीच अपना विजन पत्र भी वितरित किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More