शिक्षा मंत्री ने की वट सावित्री व्रत की पूजा

-रक्षा सूत्र बांधकर मांगा आशीर्वाद
कोडरमा: शिक्षा मंत्री सह कोडरमा की लोकप्रिय विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्होंने भी विधिवत वट सावित्री की पूजा की। जिला मुख्यालय स्थित सदर थाना परिसर में वटवृक्ष के नीचे वटसावित्री व्रत की पूजा अर्चना की, पुजारी छोटू पांडेय ने विधिवत रूप से उनकी पूजा अर्चना करवाई।

