Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन

दुमका: भारतीय खेल प्राधिकरण से मिले पत्र के आलोक में हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के निर्देश पर हॉकी दुमका के तत्वाधान मे दुमका में कई स्थानों में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास कैंपस में किया गया किया गया जिसमें अनुसूचित जाती कल्याण छात्रावास संख्या 02,03 के छात्रनायक सोनू कुमार एवं नीतीश रविदास उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में योग शिक्षक शंभू कुमार ने सभी योगी को योग योगाभ्यास करवाया जिसमें अनुसूचित जाति छात्रावास संख्या 02,03 के पिकु दास, रामदेव दास, राकेश दास, कैलाश रजक, धीरज रजक, परितोष कुमार,मुकेश गोपाल रजक, अमर टूरी, रंजीत कुमार, मिथुन कुमार, पवन दास, धीरज कुमार, मनीष कुमार, नमन कुमार,विजय मिर्धा, नितिन कुमार, देवराज कुमार, मिथिलेश कुमार, देव कुमार, अभिजीत कुमार, मुन्ना कुमार, देव कुमार उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में हॉकी दुमका के कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार गोस्वामी ने राम शर्मा गुरुकुलम में साइकिलिंग और शम्भू कुमार ने संताल परगना महाविद्यालय के छात्रावास में योग कराकर सराहनीय योगदान दिया। इन दोनों सदस्यों ने कहीं साइकिलिंग तो कहीं योगा कराकर फिट इंडिया का संदेश देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया।


