Dumka News : जिला परिषद सदस्य श्रीमान सिंह के प्रयास से 50 किसानों को मिला निशुल्क कीटनाशक

दुमका : कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, दुमका के द्वारा दुमका जिला में रानीश्वर प्रखंड के कुमीरदहा पंचायत में जिला परिषद सदस्य विमान सिंह और पंचायत की मुखिया खुदीराम महोली की उपस्थिति में गरमा धान के किसानों के बीच कीटनाशक, फफूंदीनाशक एवं खर पतवार नाशक दवाओं का वितरण किया गया एवं कृषकों को धान एवं आम और स सब्जी की फसल में कीट एवं रोग नियंत्रण की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
जिला परिषद सदस्य विमान सिंह ने कहा कि मैं कुछ दिन पहले पौधा संरक्षण केंद्र पदाधिकारी से मिले थे एवं उनसे बात करके आए थे कि हमारे क्षेत्र के किसानों को धान की खेती सब्जी की खेती एवं अभी फिलहाल आम की खेती हो रहा है इसकी विस्तृत जानकारी एवं सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए कीटनाशक दावों का उपलब्ध करवाया जाए ताकि हमारे क्षेत्र के किसान को पैदावार में वृद्धि हो एवं समय-समय कौन सा कीटनाशक का उपयोग और कौन सी दवाई दिया जाए।
उसका भी जानकारी सही हो जिसे किसानों को पैदावार अच्छा होगा एवं किसान की आई में वृद्धि होगा। आगे भी मेरा प्रयास रहेगा कि जिला के द्वारा कोई भी सरकारी योजना जो किसान को लाभान्वित कर सकता है ऐसी योजना को मैं प्रखंड स्थल की धरातल पर लाने का प्रयास करूंगा।


