Dumka News: जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान, जल अर्पण दिवस का आयोजन

दुमका: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका अंतर्गत प्रखंड रामगढ़ के पंचायत पथरिया के सभागार में जल जीवन मिशन के तहत “जल महोत्सव” कार्यक्रम के दौरान “जल अर्पण दिवस” का आयोजन कार्यपालक अभियंता की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यपालक अभियंता के संबोधन में विभाग के सभी पदाधिकारी, कमी,जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों का स्वागत करते हुए “जल अर्पण दिवस” का महत्व एवं पेयजलापूर्ति योजनाओं की क्रियाशीलता को बनाए रखने के लिए समुदाय की सहभागिता एवं स्वामित्व से सुचारू रूप से संचालन एवं रखरखाव का कार्य किए जाने को लेकर संबोधित किया गया। 

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला समन्वयक, आई ई सी के द्वारा “जल अर्पण दिवस” की महत्ता एवं जल प्रबंधन और संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार पूर्वक से चर्चा की गई । कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, प्रखंड वास समन्वयक,जनप्रतिनिधि गण ,जलसहिया, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं जीएसएलपीएस से जुड़ी महिला दीदी उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More