Dumka News : महाविद्यालय में शहीद दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

दुमका : मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर मे राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शहीद दिवस मनाया गया जिसमे महात्मा गाँधी के विचारों को याद किया गया, इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने कहा हमें अपने शहीदो को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी मे अपनी जान कुर्बान कर दी l आज के युवा को महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन मे अमल करना चाहिए, इस अवसर पर इकाई 2 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ स्वर्ण कुमार सिंह ने गाँधी जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर अपने वालंटियर्स को देश के प्रति जागरूक होने को कहा l
साथ ही इकाई 3 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी ने गाँधी जी को नमन कर भावना भक्ति के साथ वालंटियर्स को प्रोत्साहन किया आज हम वीर शहीदो को याद करते हमें देश भक्ति एकता का सन्देश देता l इस अवसर पर आई क्यू ऐ सी को ऑर्डिनेटर प्रोफेसर आबिद राजा ने गाँधी जी के फोटो पर पुष्प अर्पण किया साथ ही महाविद्यालय के सभी कर्मी तथा वालंटियर्स ने शहीद दिवस मे फोटो पर पुष्प अर्पण कर वीर शहीदो को याद किया l
इस अवसर पर डॉ हिमांशु कुमार सिंह, प्रोफेसर विजय राणा, प्रोफेसर जय मंगलराय, आशा मरांडी, निमाई चंद्र लेट,आदि उपस्थित रहें साथ ही सभी वालंटियर्स गुलाब मोहली, प्रिंसिला टुडू, ममता कुमारी,जानकी मरांडी, मीनू पाल, प्रीति हांसदा आदि उपस्थित रही l


