Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर में बच्चों को मिले ज्योमेट्री बॉक्स, पेन और एटलस

दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर (पुराना) में कक्षा 1 से 8 तक के 108 विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार किस्कू ने बच्चों को सामग्री सौंपकर नियमित विद्यालय आने और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

दुमका: गोपीकांदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर (पुराना) में बुधवार को कक्षा प्रथम से आठवीं तक के 108 छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक कीट का वितरण किया गया। कक्षा प्रथम से तीसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच पेन, पेंसिल, कटर, कलम, रवर एवं कक्षा तीसरी से आठवीं तक के छात्रों के बीच ज्योमेट्रिक बॉक्स, एटलस, पेन, पेंसिल, कटर, कलम, रवर आदि की सामग्री शामिल हैं। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीलिप कुमार किस्कू और मिखोला उज्जवलता किस्कू ने वितरण कर छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय पहुंच कर बेहतर पढ़ाई करने तथा एक आदर्श विद्यार्थी बनने की सलाह दी। प्रधानाध्यापक दीलिप कुमार किस्कू ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालय में बच्चों को बढ़ावा देने व बेहतर शिक्षा देने के लिए कटिबंध है। सरकार निशुल्क पेंसिल, कलम कॉपी, ड्रेस, जूता छात्रवृत्ति आदि व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि गरीब बच्चे भी सरकारी विद्यालय में पढ़कर एक अच्छे इंसान बन सकें।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More