Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा

नोनीहाट: जरमुंडी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू लदा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, जरमुंडी थाना क्षेत्र के नोनीहाट स्थित लगवा घाट से पिछले कई महीनों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है।
इस बालू को आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मंगलवार को लगवा गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को पकड़ लिया और तुरंत इसकी सूचना जरमुंडी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना ले गई।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बालू खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में इस अवैध गतिविधि पर। लगाया गया


