Dumka News : रानीश्वर में पेंशनधारियों के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित

दुमका : प्रखंड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम प्रायोजित पेंशन अंतर्गत रानेश्वर प्रखण्ड में केन्द्र योजनान्तर्गत पेंशनधारियों का सामाजिक अंकेक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें जिला सोशल ऑडिट टीम के रामजीवन आहड़ी और जीवन नन्दी उपस्थित थे। रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत केन्द्र योजनान्तर्गत पेंशनधारियों का सामाजिक अंकेक्षण का कार्य दिनांक 20.12.2025 से 30.12. 2025 तक किया जाना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर महोदय द्वारा संबोधन के क्रम में बताया गया कि जिला द्वारा प्राप्त केन्द्र प्रायोजित पेंशनधारियों का सूची के अनुसार लाभुकों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है जिसके लिए सभी सेविकाओं को निदेश दिया गया कि ग्रामवार निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लाभुकों का पर्ची वितरण का कार्य पुरा कर लेंगे।
साथ ही पर्ची वितरण के क्रम में योग्य/अयोग्य लाभुकों चिन्हित कर अपने संबंधित पंचायत सचिव को ससमय उपलब्ध करायेंगे, ताकि वह समेकित प्रतिवेदन अंकेक्षण टीम को उपलब्ध करा सके। सोशल ऑडिट टीम के रामजीवन आहड़ी और जीवन नन्दी द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया कि केन्द्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सभी लाभुकों का सत्यापन हेतु आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र एवं मोबाइल संख्या के साथ निर्धारित तिथि को अपने-अपने पंचायत भवनों में आने के लिए सूचित करेंगे। ऐसे लाभुक जो पंचायत भवन में उक्त तिथि को आने में असमर्थ है, उनका सत्यापन वी०डी०ओ० कॉल अथवा घर जाकर किया जायेगा। उक्त एक दिवसीय कार्यशाला में सभी मुखिया, ग्राम प्रधान, सभी पंचायत सचिव, स्वंयसेवक, ग्राम रोजगार सेवक एवं सेविका आदि उपस्थित थे।


