Dumka News: 97.04% के साथ खुशी कुमारी बनी प्रखंड टॉपर, प्रीति और स्नेहा ने भी लहराया परचम

दुमका: झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित मैट्रिक (सेकेंडरी) वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक और उत्साहजनक रहा।प्रखंड का कुल पास प्रतिशत 99 फीसदी दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 3.56 फीसदी ज्यादा है। इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रखंड में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। झारखंड बोर्ड की इस साल की मेरिट लिस्ट ने सबको चौंका दिया है।झारखंड अधिविद्या परिषद रांची द्वारा मैट्रिक 2026 का रिजल्ट अनाउंस हो चुका है।
जैक द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी कुमारी ने 97.04% अंक लाकर पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। बताते चलें की खुशी कुमारी के पिता विनोद कुमार साह व माता प्रेमलता देवी अपनी पुत्री की सफलता पर काफी हर्षित है। विनोद कुमार साह कपड़ा व्यवसायी है तथा माता प्रेमलता देवी कुशल ग्रहणी है।
खुशी कुमारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि द ग्लोबल लैंग्वेजकोचिंग सेंटर के डायरेक्टर अंशु कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन के पश्चात ही अपनी उपलब्धि को हासिल कर पाई है। खुशी कुमारी प्लस टू राजकीय कृत उच्च विद्यालय रामगढ़ की छात्रा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयामय मंडल ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।वही बातचीत के क्रम के दौरान खुशी कुमारी ने बताया कि भविष्य में वह अभियंता बनकर देश सेवा करना चाहती है।
खुशी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गरुजनों मे राजकीय उच्च विद्यालय रामगढ़ के सभी शिक्षकों को देना चाहती है। इसके अलावा टारगेट कोचिंग सेंटर के संस्थापक संदीप कुमार तथा द ग्लोबल लैंग्वेज के डायरेक्टर अंशु कुमार मिश्रा को श्रेय दी है। खुशी के माता-पिता एक और जहां अपनी पुत्री की उपलब्धि पर हर्षित है वहीं दूसरी ओर अपनी पुत्री की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी है। वहीं राजकीय कृत उच्च विद्यालय रामगढ़ तथा प्रखंड की द्वितीय तथा तृतीय टॉपर क्रमशः 96.80 % प्रीति कुमारी (पिता तिकनारायण पंडित ) तथा 95.60 % स्नेहा कुमारी (पिता गणेश कुमार मंडल) के आलावा ख़ुशी कुमारी 95.60 उच्च विद्यालय छोटीरनबहियार है।


