रांची: रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को एसएसपी अनीश गुप्ता ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा से लेकर कई अहम निर्देश दिये। कहा कि सुरक्षाकर्मी हर वक्त अर्लट मोड में रहे व किसी प्रकार की लापरवाही इस दौरान नहीं होना चाहिए।
[URIS id=9499]
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है, कि वे लोगों से अच्छे व्यवहार करें। गौरतलब है कि रिम्स परिसर में कुल 118 जवानों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पूरे रिम्स परिसर में 118 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इनमें 100 कांस्टेबल और 18 एसआई और एएसआई शामिल हैं। इससे पूर्व एसएसपी ने रिम्स पहुंचकर वहां के परिसर सहित वार्डों का भी निरीक्षण किया। बतातें चले कि रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आदेश के बाद डीजीपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों रिम्स का निरीक्षण कर जायजा लिया था। इसके बाद से यहां की व्यवस्था पूरी तरह से बदल दी गई है।