Dhandbad News: निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ यह ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण है. 

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ यह ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण है. 

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोनु दुबे, भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र त्रिवेदी, आजसू के रतिलाल महतो, आम आदमी पार्टी के अरविंद कुमार, बहुजन समाज पार्टी के अभय कुमार, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि) एवं अन्य कर्मी मौजूद थे.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More