Dhanbad News: कतरास क्लब सिजुआ में भाजपा महिला मोर्चा का भव्य सावन महोत्सव आयोजित

बाघमारा: पूर्व मंडल अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह के नेतृत्व में कतरास क्लब, सिजुआ में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला संगठन की नेत्रियों एवं महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सावन महोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों के नेतृत्व में महिला संगठन ने अपनी एकता, अनुशासन और संगठन क्षमता का शानदार परिचय दिया। संगठन की सभी बहनों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द, उत्साह और नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सावन महोत्सव में रेखा देवी, सीमा देवी, सुमन देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, पूनम देवी, गुड़िया देवी, आशा पांडेय, किरण सिंह, सपना सिंह, जूली सिंह, सत्य देवी, पुनीता देवी, वंदना सिन्हा और रीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सावन की उमंग और महिलाओं के उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा। आयोजन ने महिला संगठन की एकजुटता और नारी शक्ति को मजबूती से प्रदर्शित किया।


