Dhanbad News: पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन न्यू मधुबन वाशरी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

धनबाद: पर्यावरण सप्ताह (01-05 जून) के दूसरे दिन मंगलवार को न्यू मधुबन वाशरी एवं परियोजना कार्यालय, लालबंगला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके बाद अतिथियों द्वारा कई फलदार एवं अन्य उपयोगी पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक-2 क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने पर्यावरण अनुकूल आचरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसी संदेश के तहत मिट्टी से निर्मित पानी की बोतल उपस्थित लोगों के बीच वितरित की गई।
मौके पर एकीकृत ब्लॉक-2 क्षेत्र परियोजना के परियोजना पदाधिकारी पी.एस.के. सिन्हा, न्यू मधुबन वाशरी प्रोजेक्ट के परियोजना पदाधिकारी कौस्तव दत्ता, न्यू मधुबन वाशरी प्रोजेक्ट अंतर्गत पर्यावरण प्रभारी प्रियम बनर्जी, क्षेत्रीय प्रबंधक (पर्यावरण) उत्तम कुमार झा, पर्यावरण अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार, सहायक प्रबंधक (मा.सं.) विकास कुमार एवं विभिन्न क्षेत्रीय समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


