Dhanbad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यपालक दंडाधिकारी सहित 22 सम्मानित      

धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कार्यपालक दंडाधिकारी लाल बाल किशोर नाथ शाहदेव सहित विभिन्न विभागों के 22 कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, आपूर्ति और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी शामिल थे.

धनबाद: रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी लाल बाल किशोर नाथ शाहदेव सहित विभिन्न विभागों के 22 कर्मियों को सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, आपूर्ति और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी शामिल थे.

इसमें सामान्य शाखा के प्रधान सहायक असलम परवेज, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के संजीत कुमार सिंह, अमनदीप गुप्ता जिला प्रभारी, वित्तिय साक्षरता केन्द्र, विवेक कुमार, अनुसेक जन शिकायत कोषांग, अशोक कुमार पाण्डेय सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, शिबू हाड़ी सफाई मित्र, कतरास अंचल, डॉ. ज्योति लाल, डॉ. गालिब हुसैन चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगंज, नंदु हाड़ी सफाई कर्मी, डॉ. अनिता चौधरी चिकित्सा पदाधिकारी, संतोष रजक सफाई कर्मी, नूतन कुमारी, सहिया, नूतन कुमारी एएनएम, स्वपन कुमार रजक, लिपिक, मो. जावेद इस्लाम, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक निरसा, सुशांत कुमार, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मनोज कुमार – परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीबी, संदीप कुमार महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला आपूर्ति शाखा,नंदलाल चौहान पंचायत सचिव, जिला पंचायती राज कार्यालय, लाल बाल किशोर नाथ शाहदेव, कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रकाश सिंह, उच्च वर्गीय लिपिक, अनुमंडल कार्यालय, अनुप सिंह अनुसेवक अनुमंडल कार्यालय को सम्मानित किया गया.
 

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More