Dhanbad News: जातीय जनगणना व आरक्षण मुद्दों पर रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

धनबाद: सोमवार को जिला मुख्यालय में राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत विभिन्न संगठनों ने जोरदार रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डीआरएम चौक से रणधीर वर्मा चौक तक निकाली गई इस रैली का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष दास ने किया। रैली में शामिल भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जाति आधारित जनगणना, ओबीसी अधिकारों तथा यूजीसी बिल को लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ओबीसी के साथ केंद्र सरकार द्वारा धोखाधड़ी की जा रही है और उनके अधिकारों की अनदेखी हो रही है।
नेताओं ने कहा कि एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए यूजीसी कानून को लागू किया जाना आवश्यक है। साथ ही पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त करने की भी मांग की गई। रैली में गुड्डू धाढ़ी, शेखर पासवान, जेपी प्रसा


