Dhanbad News: सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त कार्रवाई, गणेशपुर में अवैध मुहाने बंद

धनबाद: एरिया 1 बरोरा क्षेत्र के गणेशपुर में कई अवैध मुहानों की भराई की गई सीआईएसफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त छापेमारी कार्रवाई में कई मुहानों को बंद किया गया
कार्रवाई का विवरण
सीआईएसफ क्राइम को गुप्त सूचना मिली की गणेशपुर में अवैध मुहानों को खोला गया है उसके बाद सीआईएसएफ बीसीसीएल प्रबंधन ने अचानक छापेमारी की।
MMDR एक्ट के तहत कार्रवाई
अवैध खनन और भंडारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट (MMDR Act) की तहत करवाई कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खदान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कोयला तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीआईएसफ बीसीसीएल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियां दिखाई दें, तो वे तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें।


