Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई

बाघमारा के एरिया-4 सिजुआ क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF और BCCL प्रबंधन ने संयुक्त कार्रवाई की। कटहल धोरा बस्ती के पास अभियान चलाकर कई अवैध मुहानों की भराई कर उन्हें बंद कराया गया। कार्रवाई का नेतृत्व CISF इंस्पेक्टर और BCCL के नोडल पदाधिकारी ने किया। बताया गया कि इनमें एक बड़ा कुआंनुमा मुहाना भी शामिल था।

धनबाद: बाघमारा एरिया 4 सिजुआ क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और बीसीसीएल प्रबंधन  ने अवैध कोयला  के खिलाफ कार्रवाई करते हुए   अवैध मुहानों की भराई कराई यह करवाई कटहल धोरा बस्ती के पास   संयुक्त कार्रवाई करते हुए  अवैध मुहानों को पूरी तरह बंद किया गया   यह  कुआँनुमा मुहाना बहुत बड़ा था इस करवाई का नेतृत्व सीआईएसएफ के इंसपेक्टर और बीसीसीएल के नोडल पदाधिकारी कर रहे थे 

जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध कोयला कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर CISF ने कार्रवाई करते हुए कई मुहानों को बंद करवाया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोयला चोरी और अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसका असर अब लगातार दिखाई देने लगा है और कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More