Dhanbad News: स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी को उपायुक्त ने किया सम्मानित

धनबाद: धनबाद में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. फकीर चंद्र दा की धर्मपत्नी कनक लता दा को सम्मानित किया.
कार्यक्रम में उपायुक्त व एसएसपी ने स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और देशप्रेम की अमूल्य गाथा को याद किया. कहा कि उनका साहस और त्याग आज भी हमें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है.


