Deoghar News: बरियारवाँधी, में श्रीमद्‌भागवत महापुराण सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारम्भ

देवघर। स्थानीय बरियारबोधी सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री मद्‌भागवत महापुराण सात दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारम्भ. किया गया। इस अवसर पर श्री वृंदावनं धाम से आयें प्रसिद्ध कथा वाचक कथा व्यास परमपूज्य श्री गोविद शरण जी महाराज के मुखारविन्द से भक्ति की अमृत वर्षा की गई। भक्ति की धारा से भक्तगण भक्तिमय प्रस्तुति का रसपान करते हुए भक्ति मे डूबे रहे।श्रीमद्‌भागवत महापुराण कथा के श्रवण करने से बड़ा से बड़ा पापी भी शुद्ध हो जाता है और भगवान को प्राप्त करने का अधिकारी बन जाता है।

देवघर। स्थानीय बरियारबोधी सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री मद्‌भागवत महापुराण सात दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारम्भ. किया गया। इस अवसर पर श्री वृंदावनं धाम से आयें प्रसिद्ध कथा वाचक कथा व्यास परमपूज्य श्री गोविद शरण जी महाराज के मुखारविन्द से भक्ति की अमृत वर्षा की गई। भक्ति की धारा से भक्तगण भक्तिमय प्रस्तुति का रसपान करते हुए भक्ति मे डूबे रहे।

इस ज्ञानवर्धक श्री मद्‌भागवत महापुराण कथा की शुरुआत करते हुए परमपूज्य श्री गोविन्द शरण जी महाराज ने कहा कि श्री मद्‌भागवत कथा का सात दिवसीय कथा सुनने वाला मनुष्य वैकुन्ठ धाम को प्राप्त करने का फल प्राप्त करता है। श्रीमद्‌भागवत महापुराण कथा के श्रवण करने से बड़ा से बड़ा पापी भी शुद्ध हो जाता है और भगवान को प्राप्त करने का अधिकारी बन जाता है। मौके पर भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस ज्ञानवर्धक श्री मद्‌ भागवत महापुराण कथा मे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने जीवन को धन्य करने की अपील की। ताकि लोग अपना जीवन व भविष्य खुशहाल व सुखमय बना  सके।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More