Deoghar News: कियाजोरी गांव में मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित

मधुपुर: प्रखंड के धमनी पंचायत अंतर्गत कियाजोरी गांव में मंगलवार को मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, स्वच्छता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को ग्राम सभा के समक्ष रखा। इसके अलावा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र लाभुकों का चयन पारदर्शी तरीके से करने पर भी चर्चा हुई।
मुखिया मोजस्मा खातुन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित योजनाओं के माध्यम से समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ उठाने की अपील की। ग्राम सभा में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।


