Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन

देवघर: उपायुक्त सौरभ भुवानियां के निर्देशानुसार बीडीओ व सीओ की अगुवाई में प्रत्येक बुधवार को प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। परंतु जानकारी व जागरूकता की आभाव में काफी कम संख्या में लोग जनता दरबार पहुँच रहे हैं। बुधवार को आयोजित जनता दरबार मे क्षेत्र के मात्र सात लोगों द्वारा ही अपनी समस्या से सम्बंधित आवेदन दिया गया। इस बाबत बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।
लगातार जनता दरबार आयोजित होने के बावजूद कम लोगों के पहुँचने पर उन्होंने खेद प्रकट किया।उन्होंने कहा की जनता दरबार के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए मुखिया पंचायत सचिव व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को लोगों के बीच जानकारी पहुँचाने का निर्देश दिया गया है। वहीं पंचायत सचिवालय में बैनर आदि के माध्यम से लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहूंचाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोग जनता दरबार पहुचंकर लाभान्वित हो सके।
वहीं उन्होंने उपायुक्त के निर्देश के बावजूद जनता दरबार में सभी विभाग के कर्मियों व अधिकारियों को उपस्थित होने का निर्देश दिया। कहा की जिस विभाग के कर्मी अनुपस्थित रहेंगे एवं उनके विभाग से सम्बंधित शिकायत के लिए लोगों को परेशान होने पर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट किया जाएगा। वहीं बीडीओ ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
साथ ही प्रखंड व अंचल स्तर पर समाधान संभव नहीं होने पर सम्बंधित विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देशानुसार समाधान करने की बात कही। मौके पर बीपीआरओ श्रीकांत मंडल ,सीआई विभाष कुमार, ऐई शुभम स्वराज, जेई सत्येंद्र कुमार, प्रिया कुमारी, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज बिकी आनन्द, आवास समन्वयक मोहन महरा, प्रधान सहायक बिपिन चन्द्र झा, पंस संजीत दास, समेत अन्य कई विभागों के कर्मी व अधिकारी मौजूद थे।


