दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम तबलीगी जमात के चीफ मौलाना साद के फार्म हाउस पर पहुंची

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज तबलीगी जमात के चीफ मौलाना साद के फार्म हाउस पर पहुंची. क्र्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तरप्रदेश के शामली में कांधला के निकट स्थित उसके फार्म हाउस की जांच-पड़ताल की. मौलाना साद पर कोरोना निजामुद्दीन मरकज में देश के व बाहर के लोगों को जुटा कर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप है.


मरकज में शामिल सैकड़ों लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए. इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है, हालांकि वह अबतक पकड़ में नहीं आया है. मौलाना ने यह भी कहा था कि मरने के लिए मसजिद से अच्छी जगह कोई हो नहीं सकती. उसने मसजिद के अंदर कई दिनों तक बड़ी संख्या में लोगों को जुटा कर रखा था, जो जब अपने-अपने घरों व इलाकों में गए तो वहां कोरोना फैलाया.


दो दिन पहले यह खबर आयी थी कि वह क्वरंटाइन में है और उसका क्वरंटाइन पीरियड पूरा हो गया. उसकी ओर से उसके वकील अभी मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More