एसएन श्रीवास्तव बने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, जानिए इनके बारे में

IPS officer SN Shrivastava takes charge as Delhi Police Commissioner replacing Amulya Patnaik
नयी दिल्ली : दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का पदभार आज सीनियर आइपीएस अफसर एसएन श्रीवास्तव ने संभाल लिया. उन्होंने यह जिम्मेवारी अमूल्य पटनायक से ली. अमूल्य पटनायक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद से आज रिटायर हो गए. पदभार संभालने के बाद श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द को वापस लाया जाए. उन्होंने कहा कि हमलोगों ने दंगों का केस दर्ज किाय है और हत्या के मामले भी दर्ज किए हैं ताकि फिर ऐसी घटना यहां न घटित हो. उन्होंने कहा कि दिल्ली के दंगों में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं.
Delhi: IPS officer SN Shrivastava (right in pic) takes charge as Delhi Police Commissioner replacing Amulya Patnaik (left in pic) who retired today. pic.twitter.com/Aq0xmw9lgd
— ANI (@ANI) February 29, 2020
एसएन श्रीवास्तव कमिश्नर बनने से पहले दिल्ली पुलिस में ही स्पेशल कमिश्नर, लाॅ एंड आर्डर के पद पर थे. आज उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त पदभार संभाला.
एसएन श्रीवास्तव 1985 बैच के आइपीएस अफसर हैं. हाल ही में दिल्ली में दंगे भड़कने पर उन्हें सीआरपीएफ से वापस बुलाया गया और दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर का पद देते हुए लाॅ एंड आर्डर की जिम्मेवारी सौंपी.


